Wednesday, September 25, 2024

smart

कुछ लोग बड़े प्रसन्न हैं 
हमारा शहर स्मार्ट हो गया 
अपना शहर तो पहले से ही स्मार्ट है 
ये बात और है कि स्मार्ट का अर्थ हम नहीं जानते 
अच्छा बताओ जब अपना कोई मित्र हमसे चालाकी करता है तो हम उसे क्या कहते हैं 
यही कहते हैं कि बेटा बहुत स्मार्ट हो गए हो पर यह स्मार्टनेस यहां नहीं चलेगी 
अंग्रेजी में गाली देने में और सुनने में भी बुरी नहीं लगती | यही कारण है कि हमेंअंग्रेजी अच्छी लगती है | ये और बात है कि हमें सही अर्थ ही पता नहीं होता तो क्या बुरा मानें | अच्छा ही मान लेते हैं |
तो स्मार्ट का अर्थ हुआ चालू या चालाक 
तो वैंकय्या नायडू जी ने साफ साफ कहा कि शहर स्मार्ट अपने नागरिकों के कारण ही बनता है | 
अब बताओ बिना हेलमेट पहने ही हम दोपहिया व बिना सीट बेल्ट बांधें गाड़ी चलाते है | लालबत्ती तोड़ कर निकल जाते हैं | लाईन तोड़ना |झूठ बोलना |अपनी सीट से गायब रहना |
बैठना तो काम नहीं करना | काम करना तो पैसे चाहना | नहीं तो चक्कर लगवाना या गुमराह करना | यदि नियम तोड़ने पर जुर्माना लगे तो घूस देकर या रंगदारी दिखाकर बचना | उधर जुर्माना वसूलने वाले का जुर्माने की रकम में गोलमाल करना | अपराध होते हुए देखना | पैसे न मिलने पर गरीब को अमीर बता दैना और पैसे मिलने पर अमीरों के बीपीएल कार्ड बनवा देना | बिजली चोरी के काकस मे शामिल रह कर विभाग को चूना लगाना | जो पैसे न दें उनके यहां अनापशनाप बिल भेजना | अतिक्रमण करवाने के पैसे लेना | बाद में अतिक्रमण तोड़ने का डर बता कर पैसे लेना | नकली खाद्य पदार्थो के चलन के पैसे लेना नहीं तो असली माल में भी कमीं निकाल देना | पेट्रोल डीजल कम देना | कोई माप से लेना चाहे तो प्रशासन के नियम बता कर उसे उल्लू बना देना | राजनीति में आकर खनन माफिया बनना | बिना परमिट बसे चलाना | बिना लाइसेंस शराब बेचना | ऐसे कितने हजारों और काम हैं जिन में हम शहर वासी चालू ही नहीं महाचालू यानी ,big smart हैं 
तो अब हमारी स्मार्टनेस हमें कहां ले जाएगी यह देखने वाला मामला है 
बधाई हो 
अपना महाचालू लोगों का शहर अब smart कहलाएगा 
बधाई

No comments:

Post a Comment